नकली दवा और कॉस्मेटिक के कारोबार का भंडाफोड़

औरंगाबाद सदर (बिहार)। नकली दवा और कॉस्मेटिक के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस व ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेज की संयुक्त टीम ने एक मार्केट के बेसमेंट में छापेमारी की। मौके से भारी मात्रा में नकली दवाओं और कॉस्मेटिक की खेप बरामद की है। कार्रवाई की भनक लगते ही पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया। जांच टीम जब मौके पर पहुंची तो दुकानों के शटर बंद मिले। बाहर हाई-रिजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे। जैसे ही टीम अंदर दाखिल हुई, मल्टीनेशनल कंपनियों के नकली दवा व कॉस्मेटिक प्रोडक्टों का जखीरा दिखा।

यह है मामला

ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेज के फील्ड ऑफिसर मजाज अहमद ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। पता चला कि फारम के समीप इंडियन पेट्रोल पंप के सामने एक घर के तहखाने में नकली उत्पादों का बड़ा गोदाम है। सूचना पर नगर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। मौके से एरिस ओकनेट कंपनी की दवा एमरोलस्टार, एलायंस फार्मा का निजरल शैम्पू, बी-वन कंपनी की टेविंब्रा, टॉरेंट फार्मा का आहाग्लो जेल, हिमालया की नीम फेसवॉश सहित कई ब्रांडेड कंपनियों के नकली उत्पाद बरामद किए। सभी सामानों को जब्त कर लिया गया है।

दिल्ली से आता था नकली पैकेजिंग मटेरियल

मौके से हजारों की संख्या में नकली रैपर, और पैकेजिंग मटेरियल भी बरामद किया गया है। पता चला कि यह गिरोह बिहार से लेकर मध्यप्रदेश तक सक्रिय है। नकली पैकिंग के लिए रैपर दिल्ली से मंगाये जाते थे। नकली दवाओं की बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा रही थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि करोड़ों के इस कारोबार से आम लोगों की सेहत पर कितना बड़ा खतरा मंडरा रहा था।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 13 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 23 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 17 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 24 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 25 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए