अवैध पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर को किया सील

शाहगंज, जोनपुर (उप्र)। अवैध पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर को सील करने का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग ने घास मंडी रोड पर बिना पंजीकरण और चिकित्सकीय अनुमति के संचालित हो रहे डायग्नोस्टिक सेंटर और दवा की दुकान पर की। विभाग को इस संबंध में एक शिकायत पत्र मिला था। इस मामले में उच्चाधिकारियों की गठित टीम द्वारा जांच की जा रही है।

यह है मामला

स्वास्थ्य विभाग को मिले शिकायत पत्र में बताया गया कि मो. रेहान नामक व्यक्ति बिना किसी मान्यता के पैथोलॉजी सेंटर चला रहा है। यहां न तो कोई पंजीकृत चिकित्सक है और न ही किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की तो आरोप सही पाया गया। इसके बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड की। टीम ने अवैध पैथोलॉजी सेंटर और दुकान को सील कर दिया। साथ ही, संचालक व सहयोगियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी अमल में लाई जा रही है।

ये रहे शामिल

अधीक्षक डा. रफीक फारुकी ने बताया कि छापेमारी टीम में जिले के नोडल अधिकारी डॉक्टर राजीव कुमार यादव, डॉ. एसके जायसवाल, डॉ.राहुल वर्मा, डॉ.राकेश कुमार शामिल रहे। जांच के दौरान पैथोलॉजी का रजिस्ट्रेशन न मिलने पर पैथोलॉजी को सील कर दिया गया।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 5 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 6 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 4 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस