तस्कर को नशीली दवा बेचने पर मेडिकल स्टोर संचालक अरेस्ट

देहरादून । तस्कर को नशीली दवा बेचने के आरोप में मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नशीली दवा के 55 सिरप बेचने पर विकासनगर के मेडिकल स्टोर पर रेड की और उसके संचालक को गिरफ्तार कर लिया। औषधि नियंत्रण विभाग ने मेडिकल स्टोर संचालक का लाइसेंस कैंसिल कर दिया है और पुरूवाला थाना पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है।

यह है मामला

पुरूवाला थाना पुलिस के अनुसार 15 मई को सिंहपुरा के पास से हिमाचल प्रदेश के एक व्यक्ति को नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया गया था। व्यक्ति के पास से पुलिस को 55 कोडीन फॉस्फेट के सिरप मिले थे। यह दवाई नारकोटिक्स ड्रग्स की श्रेणी में आती है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह विकासनगर के एक मेडिकल स्टोर से नशीली दवाई के सिरप खरीद कर लाया था। इस आधार पर पुरूवाला थाना पुलिस की एक टीम विकासनगर पहुंची और लक्ष्मणपुर स्थित प्रभा मेडिकल स्टोर में छापामारी की। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि मेडिकल स्टोर से तस्कर के पास से पकड़े गए कोडीन फास्फेट के बैच नंबर के ही तीन सिरप मिले। स्टोर संचालक ने सिरप बेचने की बात भी कबूल की। औषधि विभाग ने मेडिकल स्टोर संचालक का लाइसेंस कैंसिल कर दिया है।

सीओ बीएल शाह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के पुरूवाला थाना क्षेत्र में विकासनगर के जमनीपुर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक कमल कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपी को पुरूवाला थाना पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 20 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक