पुणे। अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ होने का मामला प्रकाश में आया है। मौके से 25 लाख की दवाएं ज़ब्त की गई हैं। कोल्हापुर की एक दवा कंपनी पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं, खासकर एंटीबायोटिक इंजेक्शन मिले। जांच में पता चला कि कंपनी के पास दवाएं खरीदने और बेचने के लिए ज़रूरी लाइसेंस नहीं था।

इसके बाद टीम ने 13.62 लाख रुपये की कीमत वाली 29 तरह की दवाओं का स्टॉक ज़ब्त कर लिया। एक अलग कार्रवाई में, पुणे के वाडकी में एक नामी फार्मास्युटिकल कंपनी के गोदाम की जांच की। जांच के दौरान, रेक्टिन प्लस टैबलेट की पैकेजिंग पर दवा के इस्तेमाल से जुड़ी प्रचार सामग्री पाई गई। इस तरह का विज्ञापन नियमों का उल्लंघन था। नतीजतन, लगभग 11.19 लाख की उक्त दवा का स्टॉक ज़ब्त कर लिया गया।