इंटरनेट फार्मेसी की करोड़ों की संपत्ति ड्रग्स तस्करी मामले में कुर्क

नई दिल्ली। इंटरनेट फार्मेसी की करोड़ों की संपत्ति ड्रग्स तस्करी मामले में कुर्क करने का मामला सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हैदराबाद की एक अवैध इंटरनेट फार्मेसी जेआर इनफिनिटी प्राइवेट लिमिटेड की संपत्ति कुर्क की है। ईडी के अनुसार यह कार्रवाई ड्रग्स तस्करी को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है।

ईडी ने मध्य प्रदेश में जमीन और करीब 8 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि कुर्क की है। बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने जेआर इनफिनिटी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मई 2022 में शिकायत दर्ज की थी। फर्म पर अवैध इंटरनेट फार्मेसी चलाने का आरोप लगाया गया था। ईडी ने मामले की जांच की और अवैध इंटरनेट फार्मेसी चलाने की शिकायत सही पाई।

आरोप है कि जेआर इनफिनिटी के प्रमोटर आशीष जैन ने नारकोटिस्क ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंट एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। जैन ने विदेशी ग्राहकों को अवैध रूप से अल्प्राजोलम, ट्रामाडोल, डायजेपाम आदि जैसे साइकोट्रोपिक पदार्थों का निर्यात किया। इस तरह जैन ने अपराध से आय अर्जित की। ईडी ने जांच में पाया कि जेआर इनफिनिटी के शामिल होने से पहले ही आशीष जैन और पारिवारिक सदस्यों ने अपने बैंक खातों में 4.50 करोड़ रुपये का विदेशी धन प्राप्त किया।

ये पैसा विदेशों में ड्रग्स की अवैध बिक्री करके प्राप्त किया गया था। ईडी ने अपराध से अर्जित की गई 12.76 करोड़ रुपये की आय की पहचान की है। इसका इस्तेमाल आशीष जैन और उसके परिजनों ने एफडी और अचल संपत्तियों की खरीद के लिए किया था। कुर्क की गई संपत्तियां इंदौर में जमीन के रूप में हैं और इसकी कीमत 6.52 करोड़ रुपये है। वहीं, बैंक बैलेंस और 1.46 करोड़ रुपये की एफडी भी है। इन संपत्तियों का कुल मूल्य 7.98 करोड़ रुपये बताया गया है।

 

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 14 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 16 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली