मेडिकल स्टोर पर गर्भपात की दवाएं बेचता फार्मासिस्ट अरेस्ट

रायपुररानी, पंचकूला (हरियाणा)। मेडिकल स्टोर पर गर्भपात की दवाएं बेचते हुए फार्मासिस्ट को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने रायपुररानी थाना क्षेत्र के गांव हरिपुर में मेडिकल स्टोर पर की। संयुक्त टीम ने प्रतीक मेडिकल हॉल पर छापा मारकर संचालक करण राणा को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर कुल 5 एमटीपी किट बरामद हुईं।

यह है मामला

स्वास्थ्य विभाग को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने सवा माह की गर्भवती महिला को डमी ग्राहक बनाकर भेजा। प्रतीक मेडिकल हॉल के संचालक ने दुकान से बाहर जाकर एमटीपी किट लाकर महिला को दे दी। सौदा तय होते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने आरोपी को काबू कर लिया। जब टीम ने मेडिकल स्टोर के पास खड़ी बाइक की तलाशी ली तो उसकी डिग्गी से चार और एमटीपी किट मिलीं। संचालक के पास इन कीटों का कोई बिल नहीं था।

थाना प्रभारी सोमवीर ढाका ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया और उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब इस मामले की छानबीन में जुटी है।

सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता ने बताया कि अवैध रूप से हो रहे गर्भपात रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई में जुटा है। इसके तहत अल्ट्रासाउंड सेंटर और एमटीपी सेंटर संचालकों से भी बैठक में चर्चा की है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 16 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए