चंडीगढ़। नकली दवा रैकेट मामले में आईपीएस को अरेस्ट िकया गया है। सीबीआई ने हरियाणा के आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नकली दवा बनाने वाले रैकेट की जांच से जुड़े तीन करोड़ की कथित रिश्वत मामले में हुई है।

कथित अपराध के समय आईपीएस दीपक नागर विमानन महानिदेशालय में रीजनल डायरेक्टर थे। आरोप है कि उन्होंने रिश्वत के बदले जांच एजेंसी अधिकारियों पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया था। उन्होंने पुडुचेरी के एक व्यवसायी को भरोसा दिलाया था।

कहा था कि वह इस प्रभाव के जरिए सीबीआई जांच का रुख उसके पक्ष में मोड़ देंगे। जांच एजेंसी इस मामले में रिश्वत और रैकेट में शामिल अन्य संभावित अधिकारियों की भूमिका जांच रही है। कोर्ट में पेशी के बाद आगे की रिमांड और पूछताछ की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दीपक गहलावत मूल रूप से सोनीपत के गांव निजामपुर माजरा के निवासी हैं। मौजूदा समय में उनका परिवार रोहतक में रहता है।