आयुर्वेद दवाओं के चमत्कारी प्रभावों का दावा करना अवैध

नई दिल्ली। आयुर्वेद दवाओं के चमत्कारी प्रभावों का दावा करने वाले विज्ञापन अवैध माने जाएंगे। ऐसे विज्ञापन सार्वजनिक स्वास्थ्य को गुमराह और खतरे में डाल सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक सार्वजनिक नोटिस में स्पष्ट किया कि वह किसी भी आयुर्वेदिक, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथिक कंपनी या उसकी दवा को प्रमाणित या अनुमोदित नहीं करता है। वहीं किसी एएसयूएंडएच निर्माता या कंपनी को इन दवाओं की बिक्री के लिए विनिर्माण का लाइसेंस नहीं देता है।

गौरतलब है कि अलग अलग रोगों का उपचार करने के लिए कई आयुर्वेदिक दवाओं को लेकर खास तरह के दावे किए जाते है। कई आयुर्वेदिक दवाओं पर चमत्कारी या अलौकिक प्रभाव का दावा मिलता है। ऐसी दवाएं आमतौर पर आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी पर लिखा होता है। मगर ऐसी दवाओं पर होने वाले दावे को लेकर केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने बड़ा दावा किया है।

मंत्रालय ने कहा है कि रोगों के उपचार के लिए चमत्कारी या अलौकिक प्रभावों का दावा करने वाली एएसयूएंडएच दवाओं का विज्ञापन करना अवैध है। ऐसे विज्ञापन असत्यापित या झूठे दावों को बढ़ावा देकर सार्वजनिक स्वास्थ्य को गुमराह और खतरे में डाल सकते हैं।

इस अधिनियम का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया कोई भी व्यक्ति कानून के तहत निर्धारित दंड के लिए उत्तरदायी होगा। सार्वजनिक नोटिस में कहा गया है कि अनुसूची-एल में शामिल आयुर्वेदिक, सिद्ध और यूनानी (एएसयू) औषधियों का सेवन आयुष चिकित्सा की संबंधित प्रणाली के पंजीकृत चिकित्सक की देखरेख और मार्गदर्शन में किया जाना अनिवार्य है।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 19 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार