निजी अस्पताल का कारनामा, पथरी के मरीज की निकाली किडनी

लखनऊ। निजी अस्पताल का शर्मनाक कारनामा प्रकाश में आया है। अस्पताल में पथरी का इलाज कराने आएमरीज की ऑपरेशन के दौरान किडनी निकाल ली गई। इसके चलते मरीज की मौत हो गई और उसके परिजनों में अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया।

यह है मामला

ठाकुरगंज के एक निजी अस्पताल में किडनी के मरीज की मौत हो गई। इलाज में मनमानी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। उनका कहना है कि मरीज की किडनी बिना उनकी सहमित से निकाल दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ठाकुरगंज कोतवाली पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, सीएमओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जबकि, अस्पताल के डॉक्टर ने तीमारदारों के आरोप को निराधार बताया है।

हरदोई के भरावन निवासी सतीश (38) को किडनी में स्टोन था और दूसरी किडनी पूरी तरह से खराब हो चुकी थी। सतीश को ठाकुरगंज के एशियन अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीज की किडनी में संक्रमण है। उसे निकाला जाएगा। आरोप है कि बिना लिखा-पढ़ी अस्पताल के डॉ. एसएन सोनकर ने मरीज का ऑपरेशन करके एक किडनी निकाल दी।

वहीं, दूसरी किडनी ने काम करना बंद कर दिया। इस बीच देर रात मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि बिना सहमति लिए जल्दबाजी में ऑपरेशन कर किडनी निकाली गई। परिवारीजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल का कहना है कि परिजनों की शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में डॉक्टर व अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही मिलने पर आगे की कार्रवाई करेंगे।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 5 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 5 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 4 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 5 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 5 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 18 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज