इस अस्पताल में पुरुष परिजनों के लिए होगी No Entry, आप भी जान लें

बहराइच (उत्तर प्रदेश)। महिला अस्पताल में पुरुष परिजनों के लिए नया नियम बना दिया गया है। इसके तहत अब महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पुरुष परिजन अंदर नहीं जा सकेंगे। मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल का कहना है कि अस्पताल में पुरुषों के प्रवेश से कई तरह की समस्याएं आ रही थी।

इससे महिलाओं की प्राइवेसी का भी हनन हो रहा था और कई बार लड़ाई-झगड़ा की भी नौबत आ जराती थी। इसे देखते हुए अब बहराइच के महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक पुरुषों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

गौरतलब है कि अक्सर महिला पेसेंट के साथ कई पुरुष परिजन और रिश्तेदार रहते हैं। इससे अन्य महिला मरीज और उनके साथ आई हुई महिला परिजनों और रिश्तेदारों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। अब महिलाओं को इस दिक्कत से छुटकारा मिल गया है। इसके साथ ही गुटखा खा कर इधर-उधर थूकने पर फैलने वाली गन्दगी और इन्फेक्शन से भी लोगों को राहत मिलेगी।

उधर, महिला मरीजों के परिजनों और रिश्तेदारों का कहना कि कई बार महिला पेसेंट के साथ कोई महिला साथ नही होती है। ऐसे में साथ रहने वाले पुरुष परिजन या रिश्तेदार को जब बाहर कर दिया जाता है तो पेसेंट की देखरेख कौन करेगा। जिसको लेकर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल ने सभी स्टाफ को सख्त आदेश देते हुए हिदायत दी है अगर कोई पेसेंट ऐसा आता है तो उस पेसेंट का विशेष ध्यान रखा जाए।

इसमें कोताही बरतने वाले स्टाफ के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जा सकती है। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल प्रिंसिपल संजय खत्री ने बताया कि कोलकाता कांड के बाद अब शासन के नियमानुसार आगामी दिनों में पेशेंट को पास के जरिए ही अस्पताल में एंट्री मिलेगी।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 19 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़