किडनी की दवा हार्ट अटैक के मरीजों के लिए लाभदायक

नई दिल्ली। नई दिल्ली। किडनी की दवा को हार्ट अटैक के मरीजों के लिए लाभदायक पाया गया है। यह दावा शोधकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने शोध के बाद किया है।

बताया गया है कि किडनी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा को दिल के दौर वाले मरीजों को दिया जा सकता है। माउंट सिनाई फस्टर हार्ट हॉस्पिटल के नेतृत्व वाली टीम ने शोध में बताया कि एम्पाग्लिफ्लोजिन नाम की यह दवा दिल का दौरा पडऩे के बाद हार्ट फेलियर के मामलों को कम कर सकती है। यह दवा उन मरीजों पर भी काम करती है जिनकी किडनी पहले से कमजोर हैं।

गौरतलब है कि दिल का दौरा पडऩे वाले मरीज अक्सर गुर्दे की समस्या के लिए ज्यादा सेंसटिव हैं क्योंकि उन्हें कुछ दवाएं या तरल पदार्थ दिए जाते हैं। ये किडनी पर बुरा असर डाल सकते हैं और इससे किडनी को नुकसान हो सकता है। इस कारण डॉक्टर दिल के दौरे के तुरंत बाद एम्पाग्लिफ्लोजिन दवा शुरू करने से हिचकिचाते हैं। यह दवा सोडियम ग्लूकोज को-ट्रांसपोर्टर 2 प्रोटीन को अवरुद्ध कर सकती है जो ब्लड से ग्लूकोज को पुन: अवशोषित करने की किडनी की क्षमता में मदद करता है।

अस्पताल के निदेशक दीपक एल. भट्ट का कहना है कि यह शोध हृदयाघात से बचे लोगों में एम्पाग्लिफ्लोजिन दवा का उपयोग के बारे में है। इससे डॉक्टरों को इस दवा का इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस शोध में हृदयाघात के बढ़े हुए जोखिम वाले 6,522 रोगियों को एम्पाग्लिफ्लोजिन या उसकी जगह सिर्फ नाम की दवा दी गई। एम्पाग्लिफ्लोजिन लेने वाले मरीजों को दूसरों की तुलना में अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत कम पड़ी और हृदय गति रुकने की घटनाओं में भी कमी पाई गई। इसके अलावा, बेसलाइन किडनी फंक्शन में लगातार आ रहे जोखिमों में भी कमी मिली है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए