नई दिल्ली। अल्जाइमर की नई दवा भारत में लॉन्च हुई है। अल्जाइमर के शुरुआती इलाज के लिए एक नया विकल्प आया है। Eli Lilly and Company ने Lormalzi (donanemab) लॉन्च की है। यह महीने में एक बार दी जाने वाली थेरेपी है। यह दिमाग में बनने वाले amyloid plaque को निशाना बनाती है। यह दवा हल्की याददाश्त की दिक्कत या शुरुआती डिमेंशिया है।
350 mg की एक vial की कीमत 91,688 रुपये रखी गई है। यह केवल डॉक्टर की पर्ची पर मिलने वाली intravenous therapy है। इसे CDSCO से मंजूरी मिल चुकी है। Lilly का कहना है कि यह भारत में उपलब्ध पहली once-monthly amyloid plaque-targeting therapy है। इसे खास तौर पर अल्जाइमर के शुरुआती लक्षण वाले मरीजों के लिए बनाया गया है।
भारत में डिमेंशिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। Lilly के मुताबिक भारत में करीब 88 लाख लोग डिमेंशिया से प्रभावित हैं। इनमें ज्यादातर मरीज अल्जाइमर के हैं। अनुमान है कि 2036 तक यह संख्या लगभग दोगुनी हो सकती है।










