Lupin को टियोट्रोपियम ड्राई पाउडर इनहेलर की मंजूरी

Lupin: दिग्गज फार्मा कंपनी ल्यूपिन (Lupin) को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर (USFDA) की ओर से नई दवा की मंजूरी प्राप्त हो गई है। दरअसल, ल्यूपिन को USFDA ने Tiotropium Bromide Inhalation Powder यानी टियोट्रोपियम ब्रोमाइड इनहेलेशन पाउडर दवा की अर्जी को मंजूरी दे दी है। यह दवा Spiriva® HandiHaler यानी स्प्रिवा हैंडीहेलर की जेनरिक दवा को मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। यह 18 mcg/कैप्सूल क्षमता में उपलब्ध होगी। इस दवा का निर्माण भारत में होगा।

Lupin की इस दवा का इस्तेमाल COPD में होगा 

ल्यूपिन की Tiotropium Bromide Inhalation Powder यानी टियोट्रोपियम ब्रोमाइड इनहेलेशन पाउडर दवा का इस्तेमाल  COPD, Chronic obstructive pulmonary disease (क्रोनिक ओब्सट्रक्टिव पलमोनरी डिजिज) के इलाज में किया जायेगा। इस दवा का उत्पादन ल्यूपिन के मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh)  में स्थित पीथमपुरा (Pithampura) इकाई में किया जायेगा।

 यूएसएफडीए से अंतिम मंजूरी मिलने से काफी खुश है कंपनी 

ल्यूपिन के मुख्य  कार्यकारी अधिकारी विनीता गुप्ता ने दवा की मंजूरी पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि हम जेनरिक दवा स्प्रिवा हैंडीहेलर के लिए यूएसएफडीए से अंतिम मंजूरी मिलने से काफी खुश हैं। यह मरीजों को पूरी दुनिया में उनकी जरूरतों को पूरा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यूएसएफडीए से इस दवा की जेनरिक न केवल पहली मंजूरी है बल्कि भारत से पहली डीपीआई (DPI) मंजूरी भी है। कंपनी के सांस से जुड़े दवाओं के फ्रेंचाइजी को वैश्विक स्तर पर ले जाने की यात्रा में एक बड़ा मुकाम है।

ये भी पढ़ें- Med Plus 500 से अधिक दवाओं को 50 से 80 प्रतिशत छूट के साथ बेचेगी

बता दें कि ल्यूपिन एक नवाचार-आधारित अंतरराष्ट्रीय (International Pharma Company) दवा कंपनी है जिसका मुख्यालय भारत के मुंबई (Mumbai) में स्थित है। कंपनी अमेरिका, भारत, दक्षिण अफ्रीका और एशिया प्रशांत (एपीएसी), लैटिन अमेरिका (एलएटीएएम), यूरोप और 100 से अधिक बाजारों में ब्रांडेड और जेनेरिक फॉर्मूलेशन, जैव प्रौद्योगिकी उत्पादों और एपीआई की एक विस्तृत श्रृंखला का विकास और व्यावसायीकरण करती है।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 10 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 10 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 10 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 20 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार