Med Plus 500 से अधिक दवाओं को 50 से 80 प्रतिशत छूट के साथ बेचेगी

Med Plus: फार्मेसी चलाने वाली सीरीज मेडप्लस (Med Plus) हेल्थ सर्विसेज लिमिटेड 50 से 80 प्रतिशत छूट के साथ दवाई बेचेगी। दरअसल, मेडप्लस ने बुधवार को घोषणा की है कि  पेटेंट मुक्त 500 से ज्यादा चिकित्सकीय और दीर्घकालिक बीमारियों की दवाएं अपने ब्रांड के अंतर्गत 50 से 80 प्रतिशत की भारी छूट पर बेचेगी।

चिकित्सकीय और पुरानी बीमारियों की दवाओं पर शुरुआत में छूट प्रदान करेगी (Med Plus)

मेडप्लस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जी मधुकर रेड्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कंपनी ने ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए बिना पेटेंट की उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयों के उत्पादन के लिए कई प्रतिष्ठित विनिर्माण कंपनियों के साथ करार किया है। मधुकर रेड्डी ने कहा, मेडप्लस 500 से ज्यादा चिकित्सकीय और पुरानी बीमारियों की दवाओं पर शुरुआत में छूट प्रदान करेगी और बाद में अगले तीन महीनों में यह छूट 800 से ज्यादा उत्पादों पर प्रदान की जायेगी।

ये भी पढ़ें- असम पुलिस ने 2,400 कफ सिरप की बोतलें जब्त की

मेडप्लस के सीईओ मधुकर रेड्डी ने कहा कि इन दवाओं में हाई बीपी, डायबिटीज और किड़नी की बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं शामिल होंगी। विस्तार योजनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि कंपनी इस समय सात राज्यों में 4,000 स्टोर संचालित करती है।

2023-24 के दौरान 800-1,000 नई फार्मेसी खोलने की तैयारी

मधुकर रेड्डी ने बताया कि  2023-24 के दौरान 800-1,000 नई फार्मेसी खोलने की तैयारी कर रही है। इससे कंपनी के स्टोर की कुल संख्या लगभग 4,500 तक हो जायेगी। हैदराबाद की खुदरा श्रृंखला ने बीते वित्त वर्ष (2022-23) में 4,558 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया था।

 

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त