मैक्स हेल्थकेयर करेगा जेपी हॉस्पिटल का अधिग्रहण

नोएडा। मैक्स हेल्थकेयर ने जेपी हॉस्पिटल का अधिग्रहण करने की घोषणा की है। जयप्रकाश हेल्थकेयर में मैक्स की 64 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। यह सौदा 1,660 करोड़ रुपये में तय हुआ है। बताया गया है कि इससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। मैक्स हेल्थकेयर को नोएडा के 500 बेड वाले जयप्रकाश अस्पताल का नियंत्रण मिलेगा। मैक्स हेल्थकेयर ने लक्षदीप ग्रुप के साथ एक समझौता किया है।

गौरतलब है कि लक्षदीप ग्रुप, जयप्रकाश हेल्थकेयर लिमिटेड का प्रमोटर है। यह अभी दिवालियापन की कार्रवाई से गुजर रहा है। मैक्स हेल्थकेयर के चेयरमैन और एमडी अभय सोई ने कहा कि हम एक ऐसी रणनीति बना रहे हैं, जो सभी हितधारकों की मांगों को पूरा करेगा। साथ ही, टिकाऊ तरीके से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने को प्राथमिकता देगा। हम अगले कुछ वर्षों में नोएडा की प्रमुख सुविधा को 1,200 बेड तक विस्तारित करने की योजना बना रहे हैं।

नोएडा में जेपी का 376 बेड का अस्पताल

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर अस्पताल के अलावा जयप्रकाश हेल्थकेयर के उत्तर प्रदेश में दो अन्य अस्पताल हैं और ये बुलंदशहर व अनूपशहर में हैं। नोएडा का प्रमुख अस्पताल 376 बेडों का है। यहां साल लगभग 2.5 लाख मरीजों का इलाज हो रहा है। इस अधिग्रहण से मैक्स हेल्थकेयर के नेटवर्क में वृद्धि होगी और एनसीआर में और मजबूत स्थिति होगी।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 13 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 14 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस