प्रतिबंधित नशीली दवाओं का सप्लायर मेडिकल स्टोर संचालक अरेस्ट

कानपुर (उप्र)। प्रतिबंधित नशीली दवाओं का सप्लायर मेडिकल स्टोर संचालक अरेस्ट किया गया है। पंजाब पुलिस ने लुधियाना में नशीली दवा सप्लाई करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक शिवम गौतम को गिरफ्तार कर लिया। उसके जरिए दवाइयों की खेप पहुंचने वाला डिप्टी पड़ाव का मुख्य आरोपित हसन सिद्दीकी हत्थे नहीं चढ़ा है। आरोपितों के खिलाफ लुधियाना में मुकदमा दर्ज है। लुधियाना पुलिस की टीम ने छापेमारी करके आरोपित को उद्योग नगर कच्ची बस्ती से गिरफ्तार किया है। इसके बाद कोर्ट में पेश करके ट्रांजिट रिमांड लेकर साथ ले गई।

यह है मामला

मोहाली के एएनटीएफ डीएसपी हरपाल सिंह ने बताया कि लुधियाना से नशीली गोलियों की खेप पकड़ी थी। इसमें से क्षेत्र के एक आरोपित परमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया था। छानबीन करने पर पता चला कि दवाइयां बनाने वाली कंपनी अहमदाबाद की है।

इस पर कंपनी से संपर्क करने पर पता चला कि दवाइयां कानपुर में गौतम फार्मा मेडिकल स्टोर के नाम पर सप्लाई की गई है। इस पर क्षेत्रीय पुलिस और औषधि निरीक्षक रेखा सचान की मौजूदगी में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। संचालक शिवम गौतम से दवा के बिल दिखाने को कहा गया तो वह नहीं दिखा सका।

पूछताछ में बताया कि डिप्टी पड़ाव निवासी हसन उसकी दुकान के पते पर दवाइयां मंगवाता था। इसके बाद दवाइयों को लखीमपुर खीरी भेजकर पंजाब में सप्लाई करता था। पुलिस ने हसन तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन शिवम के पकड़े जाने की भनक लगने से वह फरार हो गया। मुख्य आरोपित के पकड़े जाने के बाद ही इस रैकेट का राजफाश हो सकेगा। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 19 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ