प्रतिबंधित दवा मिलने पर मेडिकल स्टोर सील किया

चम्पावत (उत्तराखण्ड) । प्रतिबंधित दवा मिलने पर मेडिकल स्टोर सील किया गया है। यह कार्रवाई टनकपुर के एक मेडिकल स्टोर पर की गई है।

यह है मामला

पुलिस, एसटीएफ, एसओजी और ड्रग्स टीम ने नगर क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। टनकपुर में सीओ शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस, एसटीएफ, एसओजी और ड्रग्स टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। नशीली दवाओं और इंजेक्शन की बिक्री पर रोक लगाने के मकसद से यह अभियान चलाया गया।

बताया गया कि जांच के दौरान हिमालय मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवा के 96 कैप्सूल मिले। इसके बाद टीम ने दुकान स्वामी रहीस निवासी टनकपुर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर सील कर दिया। वहीं, छावड़ा मेडिकल के स्वामी द्वारा प्रपत्र व बिल दिखाने में देरी करने पर अस्थाई रूप से मेडिकल स्टोर बंद किया गया। इनके अलावा, अन्य मेडिकल स्टोरों में कमी मिलने पर उन्हें हिदायत दी गई।

टीम में ये रहे शामिल

निरीक्षण टीम में एसओजी प्रभारी लक्ष्मण सिंह जगवाण, एएनटीएफ प्रभारी सोनू सिंह, एसआई पूरन सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल मतलूब खान, शामिल रहे। इनके अलावा, महेंद्र डगवाल, गणेश बिष्ट, उमेश राज, सूरज कुमार जगवीर सिंह, ड्रग विभाग के एसडीआई नीरज कुमार, मीनाक्षी बिष्ट, डीआई अर्चना गहतोड़ी, अर्षिता, निधि शर्मा और सुभम कोटनाल का भी सहयोग रहा।

Related Posts

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

अमरोहा (यूपी)। निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे। सस्ती दवाओं को महंगे दामों में बेचने का खेल खुलने के बाद शासन सख्त हो गया है।…

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त की गई हैं। संभागीय आबकारी उडऩदस्ता की टीम ने अंबिकापुर में यह कार्रवाई की। दवा दुकान संचालन की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 13 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 12 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी