अनियमितता मिलने पर 13 दवा दुकानदारों के लाइसेंस सस्पेंड

चम्बा (हिमाचल प्रदेश)। अनियमितता मिलने पर 13 दवा दुकानदारों के लाइसेंस सस्पेंड करने का मामला प्रकाश में आया है। मरीजों को बिल न देने व दवाइयों का सही रिकॉर्ड न रखने पर विभाग ने यह कार्रवाई की। जिस दवा दुकानदार का जितने दिन के लिए लाइसेंस रद्द किया गया है, उसे उतने दिन तक अपना स्टोर बंद रखना होगा। आदेश की पालना नहीं करने वाले दवा दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह है मामला

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले चम्बा में दवा निरीक्षक लवली ठाकुर ने जिले के मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान कई दुकानों में दवाइयों का रिकॉर्ड सही नहीं पाया गया। वहीं कुछ दुकानदारोंं द्वारा मरीजों को दवाई के बिल तक नहीं दिए जा रहे थे।

उन्होंने इसकी रिपोर्ट तैयार कर राज्य दवा नियंत्रक कार्यालय में भेजी थी। रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद दवा विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द करने का फैसला लिया गया। इसमें सलूणी क्षेत्र की पांच, धरवाला क्षेत्र की एक, डल्हौजी की एक, चम्बा शहर एक, भटियात की एक व बनीखेत में एक दवा दुकान का लाइसेंस सस्पेंड किया गया। राज्य दवा नियंत्रक निशांत सरीन ने बताया कि जिले के कुल 13 दवा दुकानदारों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 2 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत