अनंतनाग (जम्मू कश्मीर)। अवैध दवाएं मिलने पर मेडिकल स्टोर सील किया गया है। यह कार्रवाई दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में की गई। पुलिस ने चिनी चौक स्थित अतीफ मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। स्टोर पर नियंत्रित दवाओं की अनधिकृत बिक्री के आरोप लगे थे।
यह है मामला
पुलिस स्टेशन अनंतनाग की टीम ने ड्रग्स विभाग के साथ मिलकर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान स्टोर में कई नियंत्रित फार्मास्यूटिकल दवाओं का बिक्री का पता चला। जांच में 13 स्ट्रिप प्रेगाबालिन प्रो 2.0, 10 स्ट्रिप लोपेज़ एमडी-2, मिली। वहीं, 63 टैबलेट क्लोनाज़ेपाम विद प्रोप्रानोलोल और 8 बोतल कोकस-डीएक्स कफ़ सिरप जब्त की गईं। सभी सामग्री तुरंत संबंधित विभाग को सुपुर्द कर दी गई है।
उल्लंघन पाए जाने के बाद मेडिकल स्टोर को तुरंत सील कर दिया गया। उसके फार्मास्यूटिकल लाइसेंस रद्द करने की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।










