गुरुग्राम (हरियाणा)। नशीली दवाएं बेचने वाले मेडिकल स्टोर पर रेड की गई। आरोपी स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई सिकंदरपुर और ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम ने झाड़सा चौक स्थित एक दुकान पर की। आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक नागपाल निवासी मदनपुरी, गुरुग्राम के रूप में हुई है। मौके से 2250 ट्रामाडोल टैबलेट, 220 बोतल कोडीनयुक्त सिरप और एक होंडा सिटी कार बरामद की गई।

आरोपी बिना वैध लाइसेंस के नशीली दवाएं बेच रहा था। वह कोई रिकॉर्ड या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। टीम ने बरामद सामग्री को कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है।