रायपुर। आयरन-फोलिक एसिड की दवा में शिकायत मिली है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन ने इस दवा के एक दवा बैच को वापस मंगाया है। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के सभी अस्पतालों को जारी किया गया है।

मामला फेरस सल्फेट एंड फोलिक एसिड (लाल रंग) दवा (ड्रग कोड- D221M) के बैच नंबर एफएफआर 240703 से जुड़ा है। इस बैच की कुछ टैबलेट्स का रंग बदला हुआ और टूटा मिलने की शिकायतें थीं। CGMSC ने शिकायत के बाद दवा का दोबारा गुणवत्ता परीक्षण कराया गया।

बता दें कि यह दवा गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और एनीमिया से पीड़ित मरीजों को दी जाती है। ऐसे में टैबलेट के रंग बदलने और टूटने की शिकायत के चलते एहतियातन रिकॉल किया गया है।

परीक्षण में दवा की गुणवत्ता मानक के अनुरूप पाई गई। लेकिन संबंधित फर्म मेसर्स सिप्को फार्मास्यूटिकल्स को बैच उठाने के निर्देश दिए हैं। सभी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देश दिया है कि इस बैच का उपलब्ध स्टॉक तत्काल वापस गोदाम में जमा कराया जाए।