दिल के मरीज को दे दी पेट दर्द की दवा, मेडिकल स्टोर सील

उज्जैन। दिल के मरीज को पेट दर्द की दवा देना एक मेडिकल स्टोर संचालक को भारी पड़ गया। शिकायत मिलने पर दवा स्टोर को सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई ऋषि नगर निवासी राजीव सोलंकी की शिकायत पर पाटीदार मेडिकोज के खिलाफ शिकायत पर की गई।

यह है मामला

जानकारी अनुसार ऋषि नगर निवासी राजीव सोलंकी के पिता 75 वर्षीय गंगाराम सोलंकी दिल के मरीज हैं। वह अपने पिता की दवाई लेने के लिए मेडिकल स्टोर पर गया। वहां से दिल के बजाय पेट दर्द की दवाई दे दी गई। उसने इस बारे में कलेक्टर को शिकायत की। इसके चलते सीएमएचओ को जांच के निर्देश दिए गए। जांच टीम ने शिकायत सही मिलने पर कलेक्टर के निर्देश पर आरोपी पाटीदार मेडिकोज को सील कर दिया और 15 दिन के लिए लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
शिकायत में राजीव ने बताया कि सिडमस 50 एमजी दवा के बदले मेनेटॉन दे दी गई जो पेट दर्द में काम आती है। यानी उसके पिता महीने भर तक पेट दर्द की दवा लेते रहे। गनीमत यह रही कि दवा से कोई रिएक्शन नहीं हुआ, लेकिन यह सरासर लापरवाही है।

कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ ने ड्रग इंस्पेक्टर धर्म सिंह कुशवाह को जांच के आदेश दिए। टीम ने पाटीदार मेडिकोज पहुंच कर जांच की। शिकायत सही मिली तो कलेक्टर के निर्देश पर मेडिकल को सील कर दिया गया। पंद्रह दिन के लिए लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी