एंटीबायोटिक दवा अबिक्लेव-625 एलबी का सैंपल मिला फेल

बिजनौर। एंटीबायोटिक दवा अबिक्लेव-625 एलबी टैबलेट का सैंपल जांच में अधोमानक पाया गया है। औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने बताया कि नगीना के मोहल्ला लाहौरी सराय में संचालित अजान मेडिकल स्टोर से अबिक्लेव-625 एलबी टैबलेट दवा का सैंपल लिया था।

इसमें एमोक्सिसिलिन, पोटेशियम क्लैवुलनेट, लैक्टिक एसिड बेसिलस टैबलेट का मिश्रण था। यह दवा कलिंगा हेल्थकेयर, बद्दी सोलन कंपनी ने बनाई थी, जबकि ओरिजिन एंड बायोकेयर गोविंदगढ़ देहरादून कंपनी ने बाजार में बेची थी। अब इस दवा की जांच रिपोर्ट आ गई है। जांच में मानक के अनुरूप दवा में साल्ट नहीं पाया गया है। इसलिए इसे अधोमानक घोषित किया गया।

उन्होंने बताया कि इससे पहले जिले में इस साल करीब 20 दवाइयों के सैंपल जांच में अधोमानक मिले हैं। इसमें एंटीबायोटिक, दर्द निवारक, सहित अन्य दवाइयों के सैंपल शामिल हैं। इन दवाइयों के सेवन से मरीजों को राहत नहीं मिल पाती है।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 6 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 7 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 8 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 11 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 15 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 13 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR