मेडिकल स्टोर से ईएसआई हॉस्पिटल सप्लाई की दवाएं जब्त

हैदराबाद। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान ईएसआई हॉस्पिटल सप्लाई की दवाएं जब्त करने का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई तेलंगाना औषधि नियंत्रण प्रशासन (डीसीए), करीमनगर जोन ने की। टीम ने उस्मानपुरा, करीमनगर में स्थित श्रीनिवास मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स पर छापा मारा। मौके से ईएसआई अस्पताल के लिए सप्लाई की दवाएं अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी मिली।

ईएसआई सप्लाई की पांच प्रकार की दवाएं, जोकि बिक्री के लिए नहीं होती हैं, जब्त की गईं। इनका स्टॉक 4.87 लाख रुपये बताया गया है। जब्त की गई दवाओं में मधुमेह और अस्थमा विरोधी दवाएं शामिल हैंं।

यह है मामला

कुमुराम भीम आसिफाबाद जिले के सिरपुर-कागजनगर के एसपीएम कॉलोनी में ईएसआई डिस्पेंसरी में फार्मासिस्ट दुनाबोइना मुरली राव ने ईएसआई अस्पताल की सप्लाई को अवैध रूप से करीमनगर में श्रीनिवास मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स को भेज दिया था। डीजी डीसीए वी कमलासन रेड्डी ने बताया डीसीए अधिकारियों ने मौके पर दबिश दी और दवाओं के सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल की सप्लाई को अवैध रूप से डायवर्ट करने के दोषी सरकारी फार्मासिस्टों के खिलाफ औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम (डीसीए) के तहत दंडनीय माना जाता है। इसमें दो साल तक की कैद हो सकती है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 16 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 23 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़