जोधपुर (राजस्थान)। मेहंदी कोन और तीन दवाएं जांच में फेल मिली हैं। इनको बाजार से तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने इनकी जांच करवाई थी। कई दवाएं और कॉस्मेटिक्स उत्पादों को नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी पाया है। विभाग ने इन दवाओं के स्टॉक को तुरंत बाजार से हटाने के निर्देश दिए हैं। संबंधित कंपनियों के अन्य बैच की भी जांच करने को कहा गया है। उपभोक्ताओं को ऐसी दवाओं के उपयोग से बचने की सलाह दी है।
खांसी, तनाव और एलर्जी से जुड़ी दवाएं :
एम्ब्रोडॉट-एलएस सिरप : खांसी-कफ की दवा, बैच ए-250613
लोराजेपाम टैबलेट: तनाव और अनिद्रा में उपयोग, बैच ओएम-10584
प्रुट्रैक्स-एसआर 25: एलर्जी और खुजली की दवा, बैच जी-10825146
पुष्प हिना मेहंदी कोन: बैच- पीएमसी-1744
प्रेम दुल्हन फास्ट कलर कोन: बैच- पीडी-07ए
उपयोग से स्वास्थ्य व त्वचा पर गंभीर असर का खतरा
बीमारी में दवा का असर कम या बिल्कुल नहीं हो सकता।
एलर्जी, खुजली और त्वचा संबंधी रिएक्शन का खतरा।
गलत गुणवत्ता से साइड इफेक्ट बढ़ सकते हैं।
सांस, खांसी और तनाव की दवाओं में स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका।
मेहंदी कोन से त्वचा जलन, लालपन और संक्रमण की संभावना।










