रक्सौल (बिहार)। दवा दुकान पर छापेमारी कर नशीली दवा और कफ सिरप जब्त किया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की। भेलाही बाजार स्थित एक दवा दुकान पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाएं और प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किए। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने बताया कि नशीली दवाओं का कारोबार की सूचना मिली थी। सूचना के तहत पुलिस टीम ने दुकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान ओरेनेक्स कफ सिरप के 12 पीस जब्त किए। वहीं ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड कैप्सूल सहित कुल 260 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किए गए। पुलिस ने दुकान से शिवबरत कुमार को गिरफ्तार किया।

रामानंद राउत के पुत्र हैं। पुलिस उसे थाने लाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशीली दवाओं की आपूर्ति कहां से की जाती थी। इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।










