डायबिटीज कंट्रोल करने में भारतीय फार्मूले वाली नई दवा कारगर

नई दिल्ली। डायबिटीज कंट्रोल करने में भारतीय फार्मूले वाली नई दवा को कारगर बताया गया है। भारत में हर्बल और प्राकृतिक इलाजों के क्षेत्र में नए फार्मूले उम्मीद की किरण बनकर आई है।

लखनऊ की तीन प्रमुख प्रयोगशालाओं एनबीआरआई, सीमैप और सीडीआरआई ने मिलकर 13 बड़ी हर्बल दवाएं बनाई हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा डायबिटीज में काम आने वाली दवा बीजीआर-34 की रही है। ब्लड कैंसर और लिवर से जुड़ी बीमारियों के लिए भी नई हर्बल दवाएं सामने आई हैं। बीजीआर-34 दवा एनबीआरआई और सीमैप ने मिलकर छह प्रमुख जड़ी-बूटियों जैसे दारुहरिद्रा, गिलोय, विजयसार, गुड़मार, मंजिष्ठा और मेथी से बनाई है।

सीमैप और सीडीआरआई ने यह रिसर्च की है। बताया गया कि यह दवा ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करती है। यह लंबे समय में डायबिटीज रिवर्सल की दिशा में भी कारगर मानी जा रही है। डॉ. संचित शर्मा ने कहा कि अब दुनिया सिर्फ डायबिटीज कंट्रोल पर नहीं, बल्कि डायबिटीज रिवर्सल पर ध्यान दे रही है। बीजीआर-34 जैसे फार्मूले आयुर्वेद और विज्ञान का बेहतरीन मेल हैं।

आने वाले समय में यह डायबिटीज-मुक्त समाज बनाने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही पैक्लिटैक्सेल जैसी दवा भी चर्चा में रही, जो रक्त कैंसर के इलाज के लिए अर्जुन की छाल से बनाई गई है। वहीं पिक्रोलिव दवा फैटी लीवर और लीवर कैंसर जैसी बीमारियों में कारगर मानी जा रही है।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 17 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश