भारत में पहली बार डिप्रेशन की हुई सर्जरी

भारत में पहली बार डिप्रेशन की हुई सर्जरी

surgery for depression: भारत में पहली बार डिप्रेशन (surgery for depression) की सर्जरी में सफलता हासिल हुई। मुंबई के जसलोक अस्पताल में एक महिला की डिप्रेशन सर्जरी हुई। 38 वर्षीय ये महिला  कई दिनों से डिप्रेशन से जूझ रही थी। ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली ये महिला अपनी सर्जरी कराने के लिए भारत आयी थी। भारत में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मनरोगी की इस तरह की सर्जरी हुई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र भारत का पहला राज्य बन गया है जिसे डिप्रेशन सर्जरी की मंजूरी मिली है।

कैसे होती है डिप्रेशन सर्जरी (surgery for depression)

डिप्रेशन सर्जरी में डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी होती है। ये सर्जरी एक खास तरह से होती है। डीप ब्रेन स्टिमुलेशन  के दौरान दिमाग में चल रही उन असमान्य विद्युत गतिविधियों को रोका जाता है, जो न्यूरोलॉजिकल विकारों का कारण बनती हैं। सर्जरी करते वक्त मरीज पूरे होश में होता है जिससे सर्जन इलेक्ट्रोड लगाते समय प्रतिक्रियाओं को मैप कर सकें। सर्जरी में एक वायर की सहायता से इलेक्ट्रोड से पल्स जनरेटर को जोड़ा जाता है।  पावर जनरेटर को कॉलरबोन के नीचे छाती की चमड़ी में लगाया जाता है, दो अलग-अलग स्टेजों में इस प्रक्रिया को अपनाया जाता है।

डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी किस स्थिति में की जाती है 

डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी  पार्किंसंस, ऑब्सेसिव कम्पलसिव डिसऑर्डर और डिप्रेशन में की जाती है।  बड़ी बात आपको बता दें कि इस सर्जरी के किए जाने के बाद भी डिप्रेशन की  समस्या जड़ से समाप्त नहीं होती है लेकिन इससे एक बड़ा फायदा होता है और इससे दवाओं पर निर्भरता बहुत हद तक कम हो जाती है। 38 साल की जिस ऑस्ट्रेलियाई महिला की डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी (DBS Surgery) हुई। उसने डिप्रेशन से छुटकारा पाने के लिए करीब 20 प्रकार की दवाइयां खाईं लेकिन उसके मेंटलहेल्थ का सुधार नहीं हुआ। इस परेशानी की वजह से उन्होंने काम के लिए घर से निकलना बंद कर दिया था।

 

ये भी पढ़ें- HC ने सिप्ला की ग्लूको-डी ब्रांडिंग पर लगाई रोक

Advertisement