नशीली दवा खरीद मामले में मेडिकल स्टोर पर नोटिस चस्पा

अमरोहा (उप्र)। नशीली दवा खरीद मामले में मेडिकल स्टोर पर नोटिस चस्पा किया गया है। हसनपुर के बिजोरा स्थित एक मेडिकल स्टोर ने अंबाला (हरियाणा) से लाखों की नशीली दवाएं खरीदी। औषधि निरीक्षक ने जांच की तो मेडिकल स्टोर बंद मिला। इसके बाद उन्होंने दुकान के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया।

यह है मामला

जिले में नशीली दवाओं के कारोबार की जड़ें गहराती दिख रही हैं। नशीली दवाओं के शक में जिले में पहले भी छापामारी होती रही है। औषधि निरीक्षक रुचि बंसल के मुताबिक अंबाला में नारकोटिक्स सेल टीम ने मैसर्स ट्राइडेंट ड्रग्स पर छापा मारा था। वहां से हसनपुर क्षेत्र के बिजोरा स्थित दयावली खालसा के यश फार्मा को बिलिंग करना पाया गया।

अलग-अलग बैच के स्पासमेड ब्राउन व स्पासमेड ब्लू कैप्सूल की बिलिंग मिली। करीब चार लाख रुपये के कैप्सूल यश फार्मा को बिलिंग हुए थे। वहां के औषधि निरीक्षक ने इसकी सूचना स्थानीय डीआई रुचि बंसल को दी। इसके बाद वह यश फार्मा पर पहुंचीं, लेकिन मेडिकल स्टोर बंद मिला। मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया। मोबाइन नंबर भी स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उन्होंने दुकान के बाहर ही नोटिस को चस्पा कर दिया।

उन्होंने मेडिकल स्टोर के संबंध में भवन स्वामी से जानकारी की। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर करीब चार माह से बंद है। ऐसे में बिलिंग की गई दवाओं को कहां खपाया गया है, यह जांच का विषय है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 23 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई