आयुर्वेदिक दवा के निर्माण व बिक्री का लाइसेंस अब आसानी से ले सकेंगे

लखनऊ। आयुर्वेदिक दवा के निर्माण व बिक्री का लाइसेंस अब आसानी से लिया जा सकेगा। इसके लिए ई औषधि पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में सभी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह इस पोर्टल पर तत्काल अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।

बताया गया है कि 14 अक्टूबर से इस पोर्टल पर लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया अब पूरी तरह खत्म होगी। प्रशासन ने यह कवायद भ्रष्टाचार रोकने के लिए की है।
आयुर्वेद निदेशक मानवेन्द्र सिंह की ओर से यह निर्देश जारी कर दिए गए। सभी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह पोर्टल पर अपना आइडी व पासवर्ड समय रहते जांच लें और किसी भी तरह की समस्या होने पर आयुर्वेद निदेशालय से संपर्क करें।

बता दें कि आयुर्वेदिक दवाओं की लगातार बढ़ रही मांग के चलते इनके निर्माण व बिक्री के लिए लाइसेंस लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
ई औषधि पोर्टल के माध्यम से लाइसेंस के लिए आवेदन करने से उद्यमियों को कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 19 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 19 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश