दवा कंपनियों को नई नीति में मिली बड़ी राहत

नई दिल्ली। दवा कंपनियों को अब हर गलती पर कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नई दवा नीति के तहत अगर कंपनी ने गलती मानी और सुधार किया तो जुर्माना देकर मामला निपट सकता है। वहीं झूठ, जानकारी छिपाने या नियमों की अनदेखी दोहराने पर सीधा ट्रायल होगा।

केंद्र सरकार ने दवा एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 में अपराधों के निपटारे संबंधी नियम को अधिसूचित किया है। इन नए नियमों के बारे में राज्यों को पूरी जानकारी देने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत केंद्र सरकार ने दवा कानूनों में एक नई व्यवस्था लागू की है। इसमें तकनीकी या प्रक्रियात्मक उल्लंघनों को जुर्माना देकर निपटाने का मौका मिलेगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब हर छोटी चूक पर आपराधिक मुकदमा नहीं चलेगा।

नए नियमों के तहत यदि किसी दवा निर्माता या विक्रेता से नियमों का उल्लंघन हुआ है। साथ ही वह गलती स्वीकार कर उसे सुधारने को तैयार है। ऐसे में वह मामले को कंपाउंड कराने के लिए आवेदन कर सकता है। तय जुर्माना जमा करने के बाद आपराधिक कार्रवाई से राहत मिल सकती है। हालांकि, यह छूट केवल उन्हीं मामलों में मिलेगी, जहां मामला गंभीर प्रकृति का न हो।

जुर्माना तय समय सीमा में जमा न करने की स्थिति में मामला दोबारा सक्रिय हो जाएगा। उसे सामान्य आपराधिक केस की तरह आगे बढ़ाया जाएगा। बार-बार उल्लंघन करने वाली कंपनियों को इस व्यवस्था का लाभ नहीं मिलेगा। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि नई नीति का दुरुपयोग न हो।

Related Posts

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

कालाअंब (हिमाचल प्रदेश)। फार्मा कंपनियों पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शिकंजा कसा है। सिरमौर के कालाअंब की दो फार्मा कंपनियों से प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी हुई थी। जांच में…

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

बंगलूरू (कर्नाटक)। जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने के मामले में कार्रवाई हुई है। यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने की है। नकली दवाओं के कथित रैकेट के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट