गर्भवती महिला की इलाज में देरी से अस्पताल में मौत, परिजनों का हंगामा

भरतपुर (राजस्थान)। गर्भवती महिला की इलाज में देरी से अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

यह है मामला

डीग जिले के मोनाका गांव की निवासी गर्भवती महिला योगेश (32) को पति बलराम ने भरतपुर के सूरजपोल स्थित सिटी हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए भर्ती करवाया था। पति का आरोप है कि भर्ती कराने के बावजूद कोई डॉक्टर उसे देखने नहीं आया। परिजन बार-बार डॉक्टरों से इलाज के लिए अनुरोध करते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

अस्पताल प्रशासन ने डिलीवरी से पहले ही एक लाख 50 हजार रुपये की मांग पूरी करवा ली और इसके बावजूद डॉक्टरों ने समय पर इलाज नहीं किया। परिजनों का कहना है कि कई बार अनुरोध के बाद एक डॉक्टर ने आकर महिला को देखा, लेकिन तब तक योगेश और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों की मृत्यु हो चुकी थी।

घटनास्थल के नजदीक ही मुख्यमंत्री का कार्यक्रम चल रहा था। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत किया। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 7 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 18 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश