कैंसर के इलाज वाली तीन दवाइयां होंगी सस्ती, कस्टम ड्यूटी हटाई

नई दिल्ली। कैंसर के इलाज वाली तीन दवाइयों की कमितें अब कम हो जाएंगी। केंद्र सरकार ने इन दवाओं से कस्टम ड्यूटी को हटा दिया है। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

यह है मामला

सरकार ने मरीजों को महंगी दवाओं और इलाज से राहत दिलाने के लिए दवा कंपनियों से तीन कैंसर रोधी दवाओं की कीमतों में कमी करने के लिए कहा है। ग्राहकों को इन दवाओं पर कस्टम ड्यूटी और जीएसटी की छूट का फायदा मिलेगा। मंत्रालय ने कहा है कि बाजार में इन दवाओं की एमआरपी में कमी होनी चाहिए। नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने संबंधित दवा निर्माताओं को लिखकर ट्रस्टुजुमैब, ओसिमेरटिनिब और डर्वालुमैब नामक तीन कैंसर रोधी दवाओं की कीमत में कमी के निर्देश दिए हैं।

आम बजट 2024-25 में की गई घोषणा के तहत इन तीन कैंसर रोधी दवाओं को कस्टम ड्यूटी से मुक्त किया गया है। बीते 23 जुलाई को वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने तीनों दवाओं पर कस्टम ड्यूटी शून्य करने का निर्देश दिया था। इस हिसाब से इन तीनों दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य में कमी आएगी और करों में कमी व ड्यूटी का फायदा ग्राहकों को मिलेगा। बता दें कि लोकसभा में 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने ट्रैस्टुज़ुमैब, ओसिमर्टिनिब और ड्यूरवालुमैब पर सीमा शुल्क को 10 प्रतिशत से घटाकर शून्य करने का प्रस्ताव रखा था।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश