निजी अस्पतालों में नहीं बेच पाएंगे मनमाने दाम पर दवाएं

लखनऊ (उप्र)। निजी अस्पतालों में मनमाने दाम पर दवाएं अब नहीं बेच सकेंगे। नगर के निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में दवाओं की मनमानी कीमत पर बिक्री की शिकायतें मिली थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इनके जांच के आदेश दिए हैं। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर इस मुद्दे को उठाया था। इसमें निजी ब्रांड की दवाओं को अधिक दाम पर बेचने की बात कही गई थी।

यह है मामला

प्रदेश के निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम की फार्मेसी में मनमाने दाम पर दवा बेचने का मामला सामने आया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार अवधेश कुमार चौधरी को उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन के महासचिव सुरेश गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखा था। नर्सिंग होम/निजी अस्पतालों में मोनोपोली ब्रांड की दवाओं को मनमाने दाम पर बेचने की जानकारी दी थी। नर्सिंग होम/निजी अस्पताल अपने निजी ब्रांड की दवाएं बनाकर मरीजों को अधिक दाम पर लेने के लिए मजबूर करते हैं। यहां तक कि कई दवाएं निजी अस्पतालों और डाक्टरों के लिए उनके ब्रांड के नाम से बनाई जाती हैं। इन दवाओं को ही मरीजों को इलाज के लिए मनमाने दाम पर दिया जाता है।

इन विशेष ब्रांड की दवाएं बाहरी फार्मेसियों में उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को इनके दवाखाने से मनमाने दामों पर दवाएं खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है। डॉ. संजय लखटकिया, अध्यक्ष, लखनऊ नर्सिंग होम एसोसिएशन ने कहा कि मरीजों का शोषण किसी भी तरह किया जाना गलत है। गुणवत्ता वाली दवाएं मरीजों का अधिकार है। इसमें किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। नर्सिंग होम एसोसिएशन सरकार के साथ है।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 5 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 5 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 17 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार