मनोरोग क्लीनिक पर छापेमारी कर दवाओं के सैंपल लिए

श्री गंगानगर (राजस्थान)। मनोरोग क्लीनिक पर छापेमारी कर दवाओं के सैंपल लिए गए हैं। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से एक मनोरोग क्लीनिक पर रेड की। जांच में अभिलेख संधारण सहित कई अनियमितताएं मिली। कुछ दवाओं के सैंपल भी लिए गए। औषधि नियंत्रक अधिकारी ने बताया कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

यह है मामला

एसडीएम श्योराम, तहसीलदार डॉ.गिरधारी सिंह, औषधि नियंत्रक अधिकारी (डीसीओ) अमृता सोनगरा व बीसीएमओ डॉ.चरणजीतसिंह रौला की टीम ने गुरुद्वारा सिंह सभा के निकट संचालित रत्नप्रिया साइकेट्रिक क्लीनिक पर निरीक्षण किया।

गहन निरीक्षण के तहत क्लीनिक संचालक मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अनंत से पूछताछ के साथ वहां उपलब्ध दवाओं के स्टॉक, ओपीडी, रोगी पर्ची व दवा भंडारण व अन्य अभिलेख संधारण आदि की जांच की गई। डीसीओ अमृता सोनगरा ने बताया कि फिलहाल प्रारम्भिक जांच के दौरान अभिलेख संधारण में कुछ अनियमितताएं मिली हैं। इस संबंध में प्रशासन व विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। वहीं, क्लीनिक पर बेची जा रही दवाओं के सैंपल भरे गए हैं। इसे जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।

इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि करीब ढाई साल से संचालित इस क्लीनिक पर प्रतिदिन औसतन 100 मरीज की ओपीडी होती है। ऐसे में क्लीनिक संचालक डॉक्टर से इस अवधि के दौरान मानसिक रोगों से ठीक हुए या नशा छोडऩे वाले लोगों के बारे में भी पूछा गया है। कुछ मरीजों के लंबे समय से दवाई चलने की बात सामने आई है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन