अवैध नर्सिंग होम पर रेड, पांच लाख की दवाइयां बरामद

शिवहर। अवैध नर्सिंग होम पर छापेमारी कर पांच लाख की दवाइयां बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई औषधि विभाग की टीम ने श्री गणेश नर्सिंग होम एवं उसके अंदर संचालित बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर पर की। इस दौरान नगर थाना पुलिस भी मौजूद रही। ड्रग्स विभाग ने मौके से भारी मात्रा में टैबलेट, सीरप, इंजेक्शन, खाली डिब्बे, रैपर व नकली और एक्सपायरी दवाएं जब्त की हैं।

यह है मामला

औषधि विभाग के असिस्टेंट ड्रग्स कंट्रोलर डॉ. सच्चिदानंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बैरगनिया निवासी नवल किशोर साह एवं अखता निवासी चंदन कुमार शिवहर शहर में अवैध रूप से श्री गणेश नर्सिंग होम चला रहे हैं। इसमें अवैध तरीके से दवा दुकान भी संचालित की जा रही है।

औषधि निरीक्षक महेश कुमार, राहुल कुमार एवं एसआई लखिंद्र कुमार की टीम ने पुलिस बल के साथ उक्त अवैध नर्सिंग होम पर छापेमारी की। अवैध नर्सिंग होम के डॉ. रमेश कुमार, डॉ. संजय कुमार सिंह व डॉ. अमित कुमार मौके से फरार हो गए। छापेमारी के दौरान जांच में बिना फ्रिजींग के ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन एवं डायजेपाम इंजेक्शन के साथ एंटिबायोटिक्स सहित अन्य पांच लाख रुपये से अधिक की अवैध दवा जब्त की गई है। उक्त अवैध नर्सिंग होम को सील कर दिया है और इसके संचालक नवल किशोर साह एवं चंदन कुमार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई की गई है।

Related Posts

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

मुंबई। ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की इस परीक्षा के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने…

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

हाथरस (यूपी)। गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। स्वासथ्य विभाग की टीम ने आरोपी फार्जी डाक्टर के क्लीनिक को सील कर दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 2 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 3 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 3 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 11 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 11 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 11 views
फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश