अवैध मेडिकल स्टोर पर रेड, प्रतिबंधित दवाओं की खेप बरामद

जमशेदपुर। अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है और प्रतिबंधित दवाओं की खेप को बरामद किया है। यह कार्रवाई साकची स्टेट माइल रोड स्थित डेज मेडिकल स्टोर पर की गई। ड्रग विभाग की टीम ने वहां से प्रतिबंधित नशीली दवाओं को जब्त किया।

टीम ने जांच के दौरान पाया कि उक्त दवा दुकान पिछले दो साल से बिना लाइसेंस के अवैध तौर पर चल रही थी। इसका लाइसेंस 2022 में ही एक्सपायर हो गया था, जिसे रिन्यूअल नहीं कराया गया। टीम ने मेडिकल स्टोर से करीब ढाई लाख रुपये की 105 प्रकार की दवाइयां जब्त कर ली हैं।

यह है मामला

ड्रग इंस्पेक्टर अबरार आलम व सोनी बारा ने जानकारी दी कि चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ उडऩदस्ता की टीम ने टाटानगर रेलवे स्टेशन से 170 बोतल कफ सिरफ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया था कि उसने ये दवाएं साकची स्थित डेज मेडिकल स्टोर से खरीदी हैं।

इन दवाओं को ओडिशा लेकर जाना था। आरोपी की निशानदेही पर ही ड्रग विभाग की टीम ने साकची स्थित डेज मेडिकल स्टोर में छापामारी की। टीम ने मौके से प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त की और बिना लाइसेंस के दुकान संचालित होने का पता चला। उन्होंने बताया कि आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 18 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़