तीन मेडिकल स्टोर पर रेड कर नशीली दवाएं और इंजेक्शन किए जब्त

बरेली (उप्र)। तीन मेडिकल स्टोर पर रेड कर नशीली दवाएं और इंजेक्शन बरामद करने का मामला प्रकाश में आया है। जब्त दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

यह है मामला

ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने बहेड़ी के तीन मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। एक मेडिकल स्टोर पर कई दवाओं के बिल नहीं मिले तो उन दवाओं को बेचने पर रोक लगा दी। दूसरे मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुईं। इन्हें जब्त कर दवाओं को खरीदने-बेचने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

औषधि प्रशासन विभाग को बहेड़ी में दवाओं के अवैध कारोबार की शिकायत मिली थी। सहायक आयुक्त औषधि संदीप चौधरी के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर राजेश कुमार, अनामिका, अंकुर जैन ने बहेड़ी के शोभित मेडिकल स्टोर और सहर मेडिकल स्टोर समेत तीन मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। शोभित मेडिकल स्टोर से सात संदिग्ध दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे हैं। सहर मेडिकल स्टोर पर औषधि व प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के तहत सभी दवाओं को बेचने पर रोक लगा दी है।

ये दवाएं की बरामद

औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सहर मेडिकल स्टोर से साल्ट ट्रामाडोल, क्लोनाजापम, फ्लोक्सिन नौ तरह की नशीली दवाएं मिली हैं। वहीं, एविल के इंजेक्शन भी जब्त किए गए हैं। एविल आमतौर पर एलर्जी के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन दूसरी दवा के साथ नशे का भी काम करता है। इन दवाओं के क्रय-विक्रय के मेडिकल स्टोर पर कोई बिल नहीं मिले। रेड के दौरान कई मेडिकल स्टोर संचालक अपने शटर गिराकर चले गए थे। उनकी भी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़