मेडिकल स्टोर पर रेड कर फिजीशियन सैंपल की 200 टैबलेट जब्त की

रायबरेली (उप्र)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर फिजीशियन सैंपल की 200 टैबलेट जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने अमावां चौराहा स्थित सत्यम मेडिकल स्टोर पर की। स्टोर पर फिजीशियन सैंपल के 200 टैबलेट रैक में बिक्री के लिए रखे मिले। सात प्रकार की दवाओं को जब्त कर लिया गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने तीन मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण करके चार संदिग्ध दवाओं के सैंपल लिए हैं और 10 दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी। वहीं, मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

यह है मामला

ड्रग इंस्पेक्टर ने सबसे पहले अमावां चौराहा स्थित सत्यम मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। यहां सात प्रकार की दवाओं के फिजीशियन सैंपल मिले। करीब 200 टैबलेट बेचने के लिए रैक में रखे गए थे। यहां एक एक्सपायरी दवा भी रैक में रखी मिली। दो संदिग्ध दवाओं के सैंपल लिए और नशे से संबंधित एक दवा के साथ चार दवाओं की बिक्री रोक दी। उफरामऊ स्थित सारंग मेडिकल स्टोर से एक दवा का सैंपल लेकर दो दवाओं की बिक्री रोक दी। यहां भी एक्सपायरी दवाएं रैक में मिलीं।

बूढऩपुर स्थित मेडजोन में एक दवा का सैंपल लेकर चार दवाओं की बिक्री रोक दी। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा है और सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 3 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 4 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 4 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 4 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 4 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 17 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज