मेडिकल स्टोर्स पर रेड, नशीली दवाएं मिलने पर लाइसेंस सस्पेंड

चंबा (हप्र)। मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी के दौरान नशीली दवाएं पाई गई, जिस कारण दो दुकानों के लाइसेंस दो माह के लिए सस्पेंड किए गए हैं। इनके अलावा, दो केमिस्ट की नशीली दवा बिक्री की अनुमति को हमेशा के लिए कैंसिल कर दिया गया है। औषधि नियंत्रक ने बताया कि चार मेडिकल स्टोरों पर निरीक्षण के दौरान एंटी बायोटिक सहित अन्य दवाओं का रिकॉर्ड सही नहीं पाया गया। इनके लाइसेंस सात दिन के लिए कैंसिल कर दिए गए हैं। जिस मेडिकल स्टोर का जितने दिन के लिए लाइसेंस कैंसिल किया है, उसे उतने दिन तक दुकान बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

यह है मामला

कुछ दिन पहले चंबा के दवा निरीक्षक ने जिले में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान कई दुकानों में दवाइयों का रिकॉर्ड सही नहीं मिला। उन्होंने इसकी रिपोर्ट तैयार कर इसे स्टेट ड्रग कंट्रोलर के कार्यालय में भेजा। यहां रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद केमिस्टों के लाइसेंस लाइसेंस करने का फैसला लिया गया।

छह केमिस्ट के लाइसेंस कैंसिल

स्टेट ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि चंबा में छह केमिस्ट के लाइसेंस कुछ अवधि के लिए सस्पेंड किए गए हैं। इन दुकानों में नशीली और अन्य बीमारी की दवाइयों का रिकॉर्ड सही से नहीं रखा जा रहा था।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 21 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज