ड्रग डिस्ट्रीब्यूटर ने की तस्करों को ड्रग्स सप्लाई, गिरफ्तार

कोयंबटूर। ड्रग डिस्ट्रीब्यूटर को तस्करों को ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सिटी पुलिस की एक विशेष टीम ने की। आरोपी थोक दवा वितरक सचिन गर्ग 41 वर्षीय को हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने प्रिस्क्रिप्शन ड्रग की 19,500 गोलियां जब्त कीं, जिन्हें उसने अवैध बिक्री के लिए स्टॉक किया था। बता दें कि यह मामला जुलाई माह में सिटी पुलिस द्वारा प्रिस्क्रिप्शन ड्रग्स और गांजा रखने के आरोप में सात लोगों की गिरफ्तारी से जुड़ा है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

इनमें करुम्बुकदाई के पास सरमेडु के टीपू नगर के 27 वर्षीय मुजीब रहमान, आर.एस. पुरम के 24 वर्षीय एम. कृष्णन, दक्षिण उक्कदम के 26 वर्षीय जूनियर सिने कलाकार यासिक इलाही, पूलुवापट्टी के 31 वर्षीय एम. मारिया और चेन्नई के चितलापक्कम की 31 वर्षीय स्नेहा श्री के नाम शामिल हैं। सुंगम-उक्कदम बाईपास पर उनके पास 1.41 किलोग्राम गांजा और एक प्रिस्क्रिप्शन दवा की 1,250 गोलियां बरामद की गईं। बाद में पुलिस ने पूंगा नगर के आशिक शेरिफ और करुम्बुकदाई के रिशवान को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हरियाणा के दवा वितरक गर्ग ने उन्हें प्रिस्क्रिप्शन दवाएं बेची थीं।

इस जानकारी पर कोयंबटूर सिटी पुलिस की एक विशेष टीम ने कोयंबटूर में पेडलर्स को प्रिस्क्रिप्शन ड्रग्स की सप्लाई करने के आरोप में हरियाणा के थोक दवा वितरक सचिन गर्ग को अंबाला से गिरफ्तार किया है।

सिटी पुलिस कमिश्नर वी. बालाकृष्णन ने कहा कि गर्ग ने दर्द निवारक दवाओं सहित प्रिस्क्रिप्शन दवाओं को कूरियर के ज़रिए पेडलर्स को सप्लाई किया। उसने इस धंधे के लिए नकली जीएसटी बिल का इस्तेमाल किया। जांचकर्ताओं ने पाया कि गर्ग कोयंबटूर, तिरुचि और कोच्चि में पेडलर्स को प्रिस्क्रिप्शन दवाओं की सप्लाई कर रहा था।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 24 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई