अंबारी। प्राइवेट अस्पतालों पर छापेमारी कर एक की ओटी सील की गई है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसीएमओं डॉ. आलेंद्र कुमार के नेतृत्व में की। इस दौरान कमियां मिलने पर एक अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर (ओटी) को सील कर दिया। वहीं पांच अस्पतालों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा।

यह है मामला

संजीवनी नर्सिंग होम गनवारा बाजार में एक महिला के ऑपरेशन के बाद गंभीर लापरवाही सामने आई थी। पीडि़ता के पुत्र सत्येंद्र गिरी ने इसकी शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। अस्पताल संचालिका को नोटिस दिया। इसके बाद टीम ने माहुल बाजार के सिटी हॉस्पिटल में ऑपरेशन कक्ष में गंभीर खामियां पाई गईं। इसके चलते ओटी को तत्काल सील कर दिया गया।

अन्य अस्पतालों मेंं कमियां मिलने पर नोटिस जारी किया। एसीएमओ डॉ. आलेंद्र कुमार ने बताया कि बिना पंजीकरण के संचालित अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी कीमत पर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।