हांसी (हरियाणा)। नागरिक अस्पताल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। डेड हाउस में रखे महिला के शव को चूहों ने कुतर डाला। इससे गुस्साए परिजनों ने हांसी की तोशाम चुंगी पर एम्बुलेंस खड़ी कर जाम लगा दिया। अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

यह है मामला

महिला की सिजेरियन डिलीवरी के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। गंभीर हालत में उसे हांसी से हिसार रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। शव को हिसार के सिविल अस्पताल की माच्र्युरी में रखवाया गया था। जब परिजन शव लेने पहुंचे तो उन्होंने माथे पर कथित तौर पर चूहों के काटने के निशान देखे। ये देखकर परिजन भडक़ गए। अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।

घटना से नाराज परिजनों ने हांसी की तोशाम चुंगी पर जाम लगा दिया। मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।