आरएमएल अस्पताल में भी मिलेंगी एम्स जैसी सुविधाएं

नई दिल्ली। आरएमएल अस्पताल में भी जल्द ही एम्स जैसी सुविधाएं मिलना शुरू होंगी। इसके लिए दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक बनाया जाएगा। इसे आगामी तीन महीने में शुरू किया जा सकता है। इस ब्लॉक में 550 बिस्तर होंगे। इससे मरीजों को एम्स जैसी सुपरस्पेशियलिटी सुविधाएं मिल पाएंंगी। इस सुविधा के चलते अस्पताल में गंभीर बीमारियों का इलाज आसान हो जाएगा।

ये मिलेंगे लाभ

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक के शुरू होने के बाद किडनी, न्यूरो सर्जरी और कैंसर जैसे गंभीर मामलों का इलाज हो सकेगा। गंभीर बीमारियों से जूझने वाले मरीजों को इलाज के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। गौरतलब है कि वर्तमान में गंभीर बीमारियों का इलाज कराने के लिए मरीजों को लंबी वेटिंग लिस्ट का सामना करना पड़ता है। ऐसे में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में नया सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक खुलने से अस्पताल पर मरीजों की बढ़ती संख्या का दबाव कम होगा।

आरएमएल का ये सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक एम्स अस्पताल की तर्ज पर बनाया गया है। यहां पर कैंसर, न्यूरोलॉजी, किडनी और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए हाई मेडिकल फेसिलिटीज मिल सकेंगी। इसके अलावा, हृदयघात और स्ट्रोक के मरीजों के लिए इलाज की विशेष सुविधाएं स्थापित की जा रही हैं। इस ब्लॉक में 500 बेड होंगे, इनमें से 43 बेड प्राइवेट वार्ड के लिए आरक्षित किए गए हैं।

बता दें कि इस ब्लॉक का निर्माण तो काफी समय पहले हो चुका था, लेकिन जरूरी चिकित्सा उपकरणों, मशीनों और अन्य संसाधनों की सप्लाई न होने से इसकी शुरुआत नहीं हो सकी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को मार्च 2024 तक सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक को शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन प्रशासनिक और लॉजिस्टिक कारणों की वजह से ये काम समय पर पूरा नहीं हो सका।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 14 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 14 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस