नशीली दवा की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

नई दिल्ली। नशीली दवा की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने में दिल्ली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस छापेमारी में 7380 ट्रामाडोल कैप्सूल और 505 अल्प्राजोलम टेबलेट्स जब्त की हैं। इस गिरोह के मुख्य आरोपी को पहले भी पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह है मामला

दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नरेला इलाके में अवैध दवाओं की सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने 7380 ट्रामाडोल कैप्सूल (कुल 369 ग्राम) और 505 अल्प्राजोलम टेबलेट्स के साथ एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विकास नामक युवक ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम दवाओं की सप्लाई करता है। सूचना के तहत पुलिस टीम ने नरेला मुख्य सडक़ पर जाल बिछाया और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय विकास के पास से 28 डिब्बों में कुल 6720 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ये दवाएं सुधीर नामक शख्स के कहने पर सप्लाई की जा रही थीं।

नशीली दवा

इसके बाद पुलिस ने सुधीर के मेडिकल स्टोर देव ऋषि मेडिकल की तलाशी ली और 505 अल्प्राजोलम टेबलेट और 664 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने सुधीर को गन्नौर, सोनीपत से गिरफ्तार किया। बताया गया है कि आरोपी सुधीर पहले भी ड्रग्स की तस्करी के आरोप में पंजाब पुलिस द्वारा 2021 में गिरफ्तार किया गया था। 29 महीने जेल में बिताने के बाद 2024 में रिहा हुआ और दोबारा नशीली दवाओं की तस्करी में लग गया।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 13 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 14 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस