अवैध ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की तस्करी पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। अवैध ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की तस्करी का मामला पकड़ में आया है। जीआरपी ने इसकी खेप को बिहार से लाकर खपाने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में तीनों ने सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर, बाराबंकी समेत अन्य जिलों में किसानों, दवा कारोबारियों और पोल्ट्री फार्म संचालकों को ऑक्सीटोसिन की सप्लाई करने की बात स्वीकारी है।

जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि ठाकुरगंज निवासी मो. इलियास, पारा निवासी श्यामू गुप्ता और हरदोई निवासी सुलखान सिंह को बुद्घेश्वर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूला कि वे बिहार से कम दाम पर ऑक्सीटोसिन लेकर ट्रेन के जरिये लखनऊ भेजते थे।

बिहार से लाई गई ऑक्सीटोसिन की ये फुटकर में सप्लाई करते थे। इससे पकड़े जाने का खतरा कम रहता है। बता दें कि ऑक्सीटोसिन का इस्तेमाल दुधारू पशुओं पर किया जाता है। पशुओं को इंजेक्शन लगाने के बाद वे सुस्त हो जाते हैं। इसके बाद उनका सारा दूध निकाल लिया जाता है।

इससे पहले भी 16 नवंबर को चारबाग जीआरपी की टीम ने लखनऊ जंक्शन के पार्सलघर से 1087 लीटर ऑक्सीटोसिन के 38 पैकेट बरामद किए थे। इसकी कीमत एक करोड़ 93 लाख रुपये बताई गई थी। आरोपियों ने बताया कि छपरा के संतोष सिंह ने छपरा-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस से कुल 43 पैकेट लखनऊ भेजे थे।
गिरोह में शामिल सीतापुर के साथियों ने पांच पैकेट रिसीव भी कर लिए थे। इसी बीच जीआरपी को भनक लग गई और 38 पैकेट जब्त कर लिए गए। पड़ताल में तीन आरोपियों के नाम उजागर हुए और उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 20 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज