अस्पताल में महंगी दवाओं को लेकर सख्ती, देना होगा हिसाब

चंडीगढ़। अस्पताल में महंगी दवाओं को लेकर सख्ती शुरू हो गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने इस संबंध में निर्देश दिए थे। इसके बाद रोहतक के पीजीआईएमएस में ये व्यवस्था लागू कर दी गई है। पीजीआई प्रशासन ने महंगी दवाओं की खरीद पर सख्ती बढ़ा दी है। अब एक हजार रुपए से ज्यादा की दवा खरीद का किसाब देना होगा।

यह है मामला

पहले सभी विभाग अपनी दवाओं की मांग सीधे खरीद विभाग को भेज देते थे। अब इस प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। तय किया है कि महंगी दवाओं की मांग भेजने से पहले बताना होगा कि दवा क्यों जरूरी है। उसका मरीजों पर क्या असर होगा। क्या उस दवा का कोई सस्ता विकल्प उपलब्ध है। कितने मरीजों को इससे फायदा होगा। इलाज की सफलता दर क्या है। दवा किसी रिसर्च या प्रोजेक्ट के लिए तो नहीं ली जा रही। प्रशासन ने एक हजार से 76 हजार तक की कीमत वाली दवाओं की सूची भी विभागों को भेजी है। इस पर जल्द जवाब मांगा है।

मरीजों को समय पर दवा मिलने पर रहेगा फोकस

पीजीआईएमएस प्रबंधन का कहना है कि सीमित बजट के कारण अब दवाओं की खरीद प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। इससे जरूरी दवाओं की कमी नहीं होगी। मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा। इस फैसले से अनावश्यक खर्च पर रोक लगेगी। अस्पताल की दवा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रिव्यू मीटिंग में निर्देश दिए थे कि सरकारी अस्पतालों में दवा का रिकॉर्ड रियल टाइम सेंट्रलाइज्ड पोर्टल पर होगा। किस अस्पताल में कौन सी दवा उपलब्ध हैं, उस बारे में डॉक्टर को बताया जाएगा। इससे बाहर की दवा लिखने की गुजाइंश न बचे।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 21 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज