टीबी की दवा रिफैम्पिसिन गुणवत्ता जांच में फेल मिली

धनबाद (झारखंड)। टीबी की दवा रिफैम्पिसिन गुणवत्ता जांच में फेल पाई गई है। जिला यक्ष्मा विभाग द्वारा खरीदी गई टीबी की दवा रिफैम्पिसिन क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गई है। तय मानक के अनुसार दवा की 10 प्रतिशत कम गुणवत्ता मिली है। इसकी जांच ड्रग इंस्पेक्टर ने कराई थी। जांच रिपोर्ट की जानकारी जिला यक्ष्मा विभाग को दे दी गई है।

यह है मामला

ड्रग इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि टीबी मरीजों को दी जाने वाली तीन दवाओं के सैंपल यक्ष्मा विभाग के स्टोर से लिए गए। जांच के लिए उसे सेंट्रल ड्रग लेबोरेटरी (सीएलडी) कोलकाता भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के अनुसार तीन दवाओं में रिफैम्पिसिन टैबलेट का सैंपल निर्धारित मापदंडों पर खरा नहीं उतरा। निर्धारित मानदंड के अनुसार दवा की 90 से 110 प्रतिशत के बीच गुणवत्ता होनी चाहिए, जबकि दवा की 80 प्रतिशत गुणवत्ता मिली है। यह निर्धारित गुणवत्ता के न्यूनतम स्तर से 10 प्रतिशत कम है। इसकी जानकारी जिला यक्ष्मा कार्यालय को दी गई है।

बताया गया है कि रिफैम्पिसिन टैबलेट की खरीदारी स्थानीय स्तर पर हुई थी। जिला यक्ष्मा कार्यालय ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दवा मंगाई थी। अधिकारियों के अनुसार लगभग तीन हजार टैबलेट मंगाए गए थे। दवा की खरीद को लगभग एक साल हो गया है। रिफैम्पिसिन टैबलेट की जांच रिपोर्ट आने के पहले ही सभी दवाओं का वितरण यक्ष्मा मरीजों के बीच किया जा चुका है। हालांकि यह दवा खाने से किसी को परेशानी होने की सूचना नहीं है। उचित रखरखाव नहीं होने के कारण भी दवा की गुणवत्ता थोड़ी प्रभावित हो सकती है।

ड्रग इंस्पेक्टर ने रेलवे हॉस्पिटल और सदर अस्पताल धनबाद में आपूर्ति की जाने वाली एनेस्थीसिया की दवाओं का भी सैंपल लिया है। इन सैंपल को जांच के लिए सीएलडी कोलकाता भेजा जाएगा।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 6 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 6 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 6 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 6 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 7 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 13 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त