फर्जी डॉक्टर के अस्पताल पर छापेमारी कर सील किया

देवघर। फर्जी डॉक्टर के अस्पताल पर छापेमारी का मामला प्रकाश में आया है। जांच में पता चला कि आरोपी फार्मासिस्ट डाक्टर बन कर लोगों का इलाज कर रहा था। उसने अस्पताल खोलकर मरीजों को भी भर्ती किया हुआ था।

यह है मामला

स्वासथ्य विभाग की टीम ने जिले के सोनारायठाढ़ी असुरबंधा मोड़ के समीप मां तारा क्लिनिक नामक अस्पताल पर दबिश दी। बकायदा यहां कथित डाक्टर साहब से इलाज कराने के इंतजार में मरीजों की लंबी लाइन नंबर लगाकर बैठे थे। अंदर जाने पर पूरा अस्पताल का नजारा सामने आया। यहां पांच से सात बेड लगे थे। तीन बेड पर मरीज को भर्ती कर सलाइन लगाकर इलाज भी किया जा रहा था। वहीं दूसरी तरफ दवा दुकान भी है और ब्लड जांच के लिए सैंपल कलेक्शन का सेंटर भी खोल रखा है।

क्लीनिक के बोर्ड पर डा. श्याम कुमार मंडल का नाम लिखा हुआ है। इनकी डिग्री बी-फार्मा की है। जांच के लिए पहुंचे डीआरसीएचओ ने क्लिनिक चलाने व चिकित्सक होने की डिग्री दिखाने को कहा तो उन्हें बताया कि उसके पास केवल फार्मासिस्ट की डिग्री है। वहीं क्लिनिक चलाने के लिए क्लिनिकल स्टेब्लिशमेंट एक्ट से संबंधित कोई दस्तावेज भी नहीं था। इसके चलते अस्पताल को सील कर दिया गया है। जांच टीम में सीएच पदाधिकारी डा. कुमार आलोक, राजेश यादव शामिल रहे।

 

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 8 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त