ट्रेनी फार्मासिस्ट को चुराई गई दवाओं के साथ किया अरेस्ट

मथुरा (उप्र)। ट्रेनी फार्मासिस्ट को चुराई गई दवाओं के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि आरोपी बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में फार्मासिस्ट की ट्रेनिंग कर रहा था। आरोपी युवक के पास मिले बैग में काफी मात्रा में इंजेक्शन, दवाएं आदि सामान बरामद हुआ है। वार्ड ब्वॉय की सतर्कता से युवक को दबोचा गया। बरामद दवाओं को जब्त कर युवक को वजीरजगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

यह है मामला

जानकारी अनुसार बलरामपुर की इमरजेंसी में सुबह के समय एक युवक बैग लेकर बाहर निकल रहा था। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात वार्ड ब्वॉय को उसकी हरकतों से कुछ संदेह हुआ। तलाशी लेने पर युवक के बैग से काफी मात्रा में बेहोशी, दर्द समेत दूसरे इंजेक्शन, सिरिंज, आईवी सेट, सेनेटाइजर की बोतल आदि दवाएं मिलीं।

अफसरों तक मामला पहुंचा तो पुलिस बुलाकर आरोपी युवक को उसके हवाले कर दिया गया। इस बारे में अस्पताल के निदेशक डॉ. सुशील प्रकाश का कहना है कि इमरजेंसी में दवाओं के साथ पकड़ा गया युवक पुलिस को सौंप दिया है। आशंका है कि आरोपी युवक दवाइयां चोरी करके किसी निजी अस्पताल में बेच देता होगा।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए